विभागीय परिषद के गठन से छात्र-छात्राएं बनेंगे शैक्षिक गतिविधियों के सहभागी, एस.एम.आर. जनजातीय पीजी कॉलेज में भूगोल विभागीय परिषद का हुआ गठन, याशिका बनी अध्यक्ष
साहिया, सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में विभागीय परिषद का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भूगोल विषय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठियों में से अध्यक्ष के रूप में याशिका प्रथम सेमेस्टर, उपाध्यक्ष रविता तृतीय सेमेस्टर, सचिव निहारिका प्रथम सेमेस्टर, सहसचिव शुभम पंचम सेमेस्टर एवं कोषाध्यक्ष ऋषिता प्रथम सेमेस्टर का चयन किया। साथ ही, पांच अन्य सदस्य नेहा, निकेश चौहान, सोनिया चौहान, अंबिका और आशीष का चयन किया गया।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभागीय परिषद का गठन विभाग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद, समन्वय, और सहयोग को बढ़ावा देना है, जिससे विभाग की शैक्षणिक, अतिरिक्त शैक्षणिक और शोध संबंधी गतिविधियाँ और भी अधिक सशक्त हो सकें। यह परिषद न केवल शिक्षण और अधिगम के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि यह छात्रों को नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में भी मदद करेगी।
मुख्य वक्ता रिंकूदास भारती, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, ने अपने संबोधन में छात्रों से शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शोध कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से वैश्विक और क्षेत्रीय भौगोलिक समस्याओं पर अनुसंधान और अध्ययन करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के विकास में भूगोल विभाग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
इस अवसर पर नेहा, सरिता, काजल, रविता, मनीषा, सपना, निहारिका, रवीना, मिथुनी, राखी, प्रतिमा, रमेश, रेखा, कपिल और अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
