Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हादसा: डीएवी पीजी कॉलेज की गिरी दीवार, हादसे में युवती की मौत एक युवक घायल, एबीवीपी ने कॉलेज गेट पर किया प्रदर्शन

दिनांक 19-10-2023 को एक दुखद घटनाक्रम में डी ए वी पीजी कॉलेज के मानसिंह वाला की तरफ वाली कॉलेज की बाउंड्री वाल गिरने से कॉलेज की पूर्व छात्रा का दुखद निधन हो गया है।

प्राचार्य डॉक्टर के आर जैन ने बताया कि कॉलेज द्वारा लगातार बाउंड्री वाले को नुक़सान पहुँचा रहे पेड़ को हटाने के लिए फॉरेस्ट विभाग से 6 महीने से लिखित अनुरोध किया जा रहा है विभाग द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत भी समुचित कार्रवाई अभी तक नहीं की गई और जिस कारण से या दुखद घटना आज हुई कॉलेज परिवार को दुखद घटना से पूरी संवेदना है कॉलेज परिवार इस असीम की दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ खड़ा है।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है एवम इस दुख की घड़ी में उन छात्रों के परिजनों के साथ खड़ी है ।पूर्व में विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज में जीर्ण शीर्ण भवनों कक्षों दीवारों के संबंध में अनेकों बार प्राचार्य को ज्ञापन दिए गए किंतु कॉलेज प्रशासन द्वारा लगातार नजरंदाज किया गया इस लापरवाही के कारण ही आज एक होनहार बेटी काल का ग्रास बनी विद्यार्थी परिषद मांग करती है की दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं । तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो ऐसे भवनों कक्षों एवं दीवारों को यथाशीघ्र ठीक करवाया जाए। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट, सुमित कुमार, ऋषभ मल्होत्रा, ऋतिक नौटियाल, विपिन, नवदीप, करन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *