Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्योति प्रसाद गैरोला को सौंपी गई है। देर रात को दायित्व सौंपे जाने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद सुबह ज्योति प्रसाद गैरोला ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का काम किया है। जहां महानगर बीजेपी के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने ज्योति प्रसाद गैरोला को पुष्प कुछ देकर शुभकामनाएं दी है। साथ ही शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यालय जाकर विधि के अनुसार कार्यभार ग्रहण किया एवं कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। शुभकामनाएं देने वालों में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद् सिंह ढिल्लों, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मानिक निधि शर्मा विमल उनियाल संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षत जैन पूनम नौटियाल अनिल रस्तोगी अवधेश तिवारी अरुण कुमार हिमांशु मनवीर नेगी सुजीत थापा आदि कार्यकर्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *