उत्तराखंड

मणिपुर घटना को लेकर राष्ट्रीय हिंदू संघ(महिला मोर्चा) उत्तराखंड ने दिया महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन

(उत्तरकाशी): राष्ट्रीय हिंदू संघ के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार आज जिलाधिकारी के माध्यम से मणिपुर वाली घटना के संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन दिया गया।जिलाधिकारी के समक्ष महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सीमा गौड़, प्रदेश प्रभारी उषा भट्ट, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबीता जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष रीना अरोरा, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष रमेश राज, उत्तरकाशी जिला अध्यक्षा रूकमणी देवी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीरा उनियाल, सरिता नौटियाल, सावित्री देवी,सुबना, इत्यादि महिला मोर्चा की टीम मौजूद थी।

इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्षा सीमा गौड़ ने कहा है कि मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया गया। जिस घटना की राष्ट्रीय हिंदू संघ महिला मोर्चा घोर निंदा करता है, तथा सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले अपराधी जरूर यह सोचे।

वही राष्ट्रीय हिंदू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह परमार का कहना है कि उक्त घटना के संदर्भ में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग संगठन की तरफ से करते हैं। तथा घटना में शामिल मुख्य आरोपी को फांसी की सजा की मांग करते हैं, एवं पीड़ित महिलाओं का खोया हुआ सम्मान दिलाने के लिए भारत सरकार को जरूर कुछ कदम उठाने चाहिए। अगर इस मामले में पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिलता तो राष्ट्र हिंदू संघ अनिश्चितकालीन के लिए देश प्रदेश में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *