उत्तराखएड ऊर्जा कामगार संगठन की प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक आयोजित, प्रदेश स्तरीय बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
उत्तराखएड ऊर्जा कामगार संगठन की प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड (नगर) हल्द्वानी के कार्यालय परिसर में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष विजय बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन प्रान्तीय प्रमुख महामंत्री दीपक बेनीवाल एवं महामंत्री दीपक विष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदेश स्तरीय इस बैठक में मुख्य रूप से सुनिश्चित कैरियर ग्रोथ, समयबद्ध वेतनमान के कारण उत्पन्न विसंगतियों एवं इस कारण कर्मचारियों के वेतन निर्धारण उपरान्त हो रही रिकवरी को तुरन्त रोके जाने, कमचारियों की वरिष्ठता का निर्धारण करके पदोन्नति किये जाने, डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों का कैरियर ग्रोथ आई0टी0 कैडर में किये जाने, रानीखेत मण्डल से अलग होकर नव सृजित पिथौरागढ मण्डल के अधीन वितरण खण्डों में कार्यरत अधिष्ठान संवर्ग से मण्डल कार्यालय में कार्यालय सहायक प्रथम के पद पर पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को यथाशीघ्र मण्डल कार्यालय में पद सृजित कर पदोन्नति किये जाने, कुमाऊं क्षेत्र में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत आदि पर्वतीय क्षेत्रों में निजी अस्पतालों को विभागीय पैनल में लिये जाने। हल्द्वानी में कम से कम 02 निजी अस्पतालों को कैश लैस अस्पताल की सुविधा दिये जाने, विभाग में तकनीशियन श्रेणी प्रथम एवं द्वितीय के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को अवर अभियन्ता पद पर पदोन्नति किये जाने, सहायक लेखाकार के विभागीय पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किये जाने आदि मामले प्रदेश के कोने-कोने से आये पदाधिकारियों द्वारा रखे गये तथा प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण में बरती जा रही उदासीनता पर रोष व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के प्रमुख संरक्षक ए०पी० अमोली. संरक्षक यू०डी० पन्त, दीप चन्द्र पाठक, एम०सी० उपाध्याय प्रान्तीय कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू शर्मा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष एच०एस० रावत, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सी०पी० मठपाल, कुमायूँ एवं रूद्रपुर जोन के अध्यक्ष अधिकारी सचिव के0एन0 जोशी, जल-विद्युत निगम से लक्ष्मण मोर्या, चीला विद्युत गृह, हरिद्वार से सूर्य प्रकाश पुरोहित, देहरादून से विशाल गुप्ता, अमनेश धीमान तथा काशीपुर, पिथौरागढ, चम्पावत, खटीमा, बागेश्वर, सितारगंज, रूद्रपुर, कालागढ, कोटद्वार, ऋषिकेश अल्मोडा, रानीखेत से प्रमोद ध्यानी, आर0के0 शर्मा, सुरेश पनेरू, एम०एन० उप्रेती, सूर्य, बिशन दत्त भट्ट चीला, बिशन सिंह रावत, ललित संजय गर्ग, विपुल, विजय पाल, सुनील कुमार सिंह, वी०के० चौहान, विद्यापाठक, राजेन्द्र रौतेला आदि ने अपने ओजपूर्ण विचारों से कार्यकारिणी को किया
