Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कैदियों से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर कारागार में रह रही महिला कैदियों से बातचीत की गयीं। अध्यक्ष ने जेल में उन्हें मिलने वाली व्यवस्थाओं के जनकारी ली इस पर महिला कैदियों ने यह बताया कि कारागार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। डॉक्टर चैकअप के लिए रोज आते हैं। चिकित्सा व खान-पान की अच्छी व्यवस्था है।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं हेतु सैनेट्री नैपकिन की मशीन की स्तिथि का भी जायजा लिया। अध्यक्ष द्वारा क्रैच का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें कारागार में विचाराधीन कैदियों के साथ रह रहे 6 वर्ष से कम आयु के 07 छोटे बच्चों की देखभाल, उनकी पढ़ाई-लिखाई व उनके खेलने सम्बन्धी समस्त उचित सुविधाएं पाई गयी।

जानकारी के अनुसार वहां महिला बाल कल्याण समिति गौरी बाला की ओर से द्वारा महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, पेन्टिंग, जूट के बैग बनाने इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है एवं कैदी महिलाएं उक्त सभी गतिविधियों में भाग लेती हैं।

कैदी पुरुषों द्वारा बनाये जा रहे दरी, चटाई, मेज इत्यादि फर्नीचर इत्यादि का भी अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कैदी महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा कम दामों पर कपड़ों की सिलाई भी की जाती है। जिसके लिए उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

समस्त कैदियों हेतु अपने परिजनों से सम्पर्क करने हेतु पी०सी०ओ० की भी उचित व्यवस्था है। अध्यक्ष हेतु बेकरी का भी निरीक्षण किया गया एवं बेकरी में साफ-सफाई की सही पाई गयी। कारागार में दोष सिद्ध महिला कैदियों की संख्या-19 एवं पुरूषों की संख्या-389 हैं। विचाराधीन महिला कैदियों की संख्या – 51 एवं पुरूषों की संख्या-998 है।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार, सुद्वौवाला, देहरादून में साफ-सफाई, कैदियों का रख-रखाव ठीक पाया गया है। निरीक्षण के दौरान दधीराम मौर्य, डीआईजी कारागार उत्तराखण्ड, डॉ० अंकित गुंसाई, गम्भीर खरोला, सीनियर असिस्टेन्ट भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *