उत्तराखंड

आप ने किया उत्तराखंड में संगठन का विस्तार, संगठन में आने वाले से ज्यादा बड़ी बनती है जाने वाले की ख़बर: दीपक बाली, प्रदेश अध्यक्ष,आप

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए संगठन विस्तार को लेकर जानकारी दी है। अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 4 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी, समेत 11 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके अलावा विधि विंग, किसान विंग और अल्पसंख्यक विंग में भी विस्तार किया गया।

उमा सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी युवा विंग एवं सोशल मीडिया।

एडवोकेट रजिया बेग, प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रभारी विधि विंग।

एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी जिला टिहरी एवं उत्तरकाशी।

प्रेम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी जिला रुड़की।

आजाद अली जी प्रदेश उपाध्यक्ष को देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर देहरादून कैंट में धर्मपुर का प्रभार दिया गया।

एडवोकेट अरविंद वर्मा विधि विंग प्रदेश अध्यक्ष।

नवनीत राठी किसान विंग प्रदेश अध्यक्ष।

डॉक्टर यूनिस चौधरी अल्पसंख्यक विंग प्रदेश अध्यक्ष।

आयुष मेहरोत्रा प्रदेश सह प्रभारी कुमाऊं सोशल मीडिया

नीरज फरस्वान प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया।

एडवोकेट भवन सिंह चौहान जिला अध्यक्ष चमोली।

मनोरथ निराला जिलाध्यक्ष पौड़ी।

गौरव रावत जिला अध्यक्ष कोटद्वार।

विजय सिंह पवार जिलाध्यक्ष परवादून।

वीरेंद्र सिंह सैनी जिला अध्यक्ष पछवा दून।

संजय सैनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार।

विनीत बलुटिया जिलाध्यक्ष नैनीताल।

आनंद सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा।

नंदन सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष रानीखेत।

सुभाष व्यापारी जिलाध्यक्ष काशीपुर।

जसपाल सिंह जिलाध्यक्ष रुद्रपुर।

इसके बाद दीपक बाली ने कहा कि जिस तरीके से लगातार पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है आगे अन्य बचे हुए सभी रिक्त पदों पर जल्द ही लोगों को जिम्मेदारियां आवंटित की जाएंगी ताकि ,आम आदमी पार्टी की तमाम नीतियों को यह सभी पदाधिकारी आम जनता के साथ-साथ उनके घरों तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूती से आगामी सभी चुनाव को लड़ेगा और आम जनता की जो अपेक्षाएं आम आदमी पार्टी से हैं पार्टी उन अपेक्षाओं पर जरूर खरा उतरेगी। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, डिंपल सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *