Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

हवाई यात्रियों के लिए ख़ुशखबरी

देहरादून से बंगलुरू और हैदराबाद के लिए एयर इण्डिया की हवाई सेवा आज से शुरू हो गयी।  यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के नागरिक उड्डयन सलाहकार केप्टन दीप श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून-बैंगलोर-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा  सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को संचालित होंगी।

हैदराबाद से प्रस्थान का समय पूर्वाह्न 7.00 बजे और देहरादून में आगमन का समय पूर्वाह्न 9.15 बजे है। इसी प्रकार देहरादून से पूर्वाह्न 10.15 बजे प्रस्थान कर फ्लाईट बंगलुरू अपराह्न 12.45 बजे पहुंचेगी। यहां से अपराह्न 2.00 बजे प्रस्थान कर फ्लाईट अपराह्न 3.00 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *