Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

युवा, महिला मंगल दल की तर्ज पर अब किशोरी मंगल दल, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश

देहरादून _ युवा मंगल दल, महिला मंगल दल की तर्ज पर प्रदेश में अब किशोरी मंगल दल भी नजर आएगा। प्रदेश की युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पहली विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किशोरी मंगल दल का प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है। मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि प्रदेश में युवाओं और महिलाओं के लिए मंगल दल काम कर रहे है। लेकिन 15 से 25 साल की बालिका या किशोरियों को लेकर कोई मंगल दल नही है। जिसको देखते हुए विभाग को निर्देशित किया है। वहीं इसके अस्तित्व में आने से विभाग की योजनाओं का सीधा फायदा किशोरियों को भी मिलता नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *