Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

रंगा सियार बताने के बाद अब सीबीआई जांच की मांग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखा मांग पत्र

भाजपा के लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कार्यों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर एक पत्र सौंपा और कहा कि बोर्ड में श्रमिक कल्याण के लिए निर्धारित बजट का दुरुपयोग किया गया।

विधायक दिलीप रावत का कहना है कि उन्होंने सीएम के समक्ष कर्मकार बोर्ड और श्रम विभाग में पिछले पांच साल में हुई गड़बड़ियों का मामला रखा। श्रम विभाग व कर्मकार बोर्ड में करोड़ों रुपये का दुरुपयोग हुआ। स्किल डेवलपमेंट, साइकिल, टूलकिट, सोलर लाइट, सेनेट्री नैपकिन समेत तमाम मदों में करोड़ों का बजट ठिकाने लगा दिया गया। ऐसे में बोर्ड के सभी कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए। रावत की इस मांग से कर्मकार बोर्ड का जिन्न एकबार फिर बाहर आ गया है। दिलीप ने इसके जरिए पूर्व श्रम मंत्री हरक सिंह को घेरने की कोशिश की है। दिलीप रावत लंबे समय से लगातार हरक सिंह को निशाने पर लिए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *