Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस में ज्वाइनिंग और भाजपा से हो गया निष्कासन, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 लोग पार्टी से निष्कासित

देहरादून, भाजपा संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है। इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्काषित लोगो मे संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली नैनीताल, ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंन्त्री नैनीताल मंडल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *