Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

अब 07 और 08 दिसंबर को आयोजित होगा शीतकालीन सत्र, गैरसैंण के भराड़ीसैंन में होगा दो दिवसीय सत्र आयोजित

देहरादून_ उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र भराड़ीसैंण में अब 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होगा। जिसकी जानकारी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि भराड़ीसैंण में दिसंबर माह में दो दिवसीय सत्र आहूत किया जा रहा है। जिसको लेकर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। पहले सरकार ने 29 और 30 नवंबर को विधानसभा सत्र आयोजित करने का फैसला किया था। लेकिन अब तारीखों में बदलाव करते हुए इसे आगे की तारीखों में बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *