Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

श्रीनगर, कीर्तिनगर श्रीयंत्र टापू पर मध्यरात्रि मे हुई बड़ी दुर्घटना, SDRF ने चलाया अभियान किया सकुशल रेस्क्यू 

देर रात्री SDRF टीम को थाना श्रीनगर से सूचना प्राप्त हुई कि कि श्रीयंत्र टापू कीर्ति नगर के पास एक वाहन नदी मे गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से आरक्षी रोबिन कुमार के नेतृत्व मे एक सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर ज्ञात हुआ उक्त वाहन मारुति सुजुकी बलेनो थी। जो की हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी। जिसमे 02 युवक सवार थे। श्रीयंत्र टापू कीर्ति नगर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर नदी मे गिर गया।SDRF टीम द्वारा रात्री के घंघोर अंधेरे मे अत्यंत विषम परिस्थितियों में सर्चिंग की गई।सर्चिंग के दौरान एक व्यक्ति ,नाम आकाश राठी s/o कुवांरपाल सिंह R/O हरिद्वार सुभाष नगर को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया। व दुसरे व्यक्ति संदीप राठी s/o नरेंद्र सिंह निवासी नारसन हरिद्वार की सर्चिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *