Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर बड़ा आरोप, कहा_ जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने गृहप्रदेश हिमाचल के उपचुनाव में एक भी सीट ना जीता सके हो, उनसे उत्तराखंड में क्या उम्मीद की जा सकती है, उनकी उपयोगिता देश प्रदेश में हो गई है समाप्त।

देहरादून_ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि पहली बात भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व समझ चुका है कि उत्तराखंड बीजेपी के नेता प्रदेश के भीतर महत्वहीन और प्रभावहीन हो चुके है। जिसके चलते अब चुनाव की कमान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने हाथ में लेने का काम किया है। दूसरी बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद अपने गृह प्रदेश हिमाचल में हुए उपचुनाव की एक भी सीट भाजपा को नही दिलवा पाए, तो ऐसे में वो अपनी उपयोगिता पहले ही खो चुके है। रही बात उत्तराखंड की तो वो केवल डूबती नैया को बचाने की कोशिश कर रहे है। जिसके लिए केवल सांत्वना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *