Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पहुंचे देहरादून, 2016 के साथी विधायको से मुलाकात के बाद बोले ऑल इज वेल

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के देहरादून पहुंचने के बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, कि आखिर क्या 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायक अब भाजपा का दामन छोड़ वापस कांग्रेस में घर वापसी करेंगे। लेकिन विजय बहुगुणा ने स्पष्ट कर दिया है कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर 2016 में भाजपा में आए थे । उनमें से कोई भी विधायक या नेता वापस कांग्रेस में नहीं जा रहा है। उन्होंने सभी से बात कर ली है, कुछ नारजगी विधायकों की जरूर है जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर दूर कर लिया जाएगा। वही विजय बहुगुणा ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। विजय बहुगुणा का कहना है कि 15 दिन में उत्तराखंड कांग्रेस का क्या हाल होगा यह सबको पता चल जाएगा । विजय बहुगुणा की इस बयान के बाद सियासी गलियारों में अब सवाल उठने लगे हैं, कि क्या जिन साथी नेताओं को विजय बहुगुणा 2016 में कांग्रेस से भाजपा में नहीं ला पाए थे । क्या 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन बचे नेताओं को भी भाजपा में विजय बहुगुणा ज्वाइन कराने वाले है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *