कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कई कारणों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू नो सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में सिद्धू ने कहा कि, ‘किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।’
बीते कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नवजोत सिंह सिद्धू से तकरार को लेकर खबरें चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया। जिसके बाद माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने सबकुछ ठीक हो गया है। हालांकि, अब सिद्धू ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू खुद सीएम बनना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने कुछ और ही फैसला किया। पार्टी के इस फैसले को सिद्धू ने उस समय तो स्वीकार कर लिया। लेकिन अब इस्तीफे के बाद इसकी पुष्टि होती दिख रही है कि सिद्धू सीएम नहीं बनाए जाने के अपनी पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे थे।
